प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल और पेट्रोल की कटौती के लिए की गई अपील के बाद दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि आज से दिल्ली में अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इस फैसले के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) रोजाना 24 अतिरिक्त फेर फेरे चलाएगा और 6 नई मेट्रो ट्रेनें भी जोड़ी जाएंगी.