देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक शोरूम से करोड़ों रुपए के सोने चांदी के गहनों की चोरी हो गई. यहां 14 फरवरी की रात 2 बजकर 10 मिनट पर पांच चोरों ने शोरूम के शटर तोड़कर एंट्री की और लगभग आधे घंटे में गहनों को बोरी में भरकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.