दिल्ली में बीती रात बम धमाके के बाद डीसीपी राजा बांठिया ने अहम जानकारी दी है. उन्होनें बताया कि दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक साइंस लैब और एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर सबूत एकत्रित कर रही हैं, और विस्फोटक पदार्थ की पहचान की प्रक्रिया जारी है. गाड़ी के मालिकों की संख्या कई है और जांच में उनका विवरण जुटाया जा रहा है.