दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. संयुक्त पुलिस आयुक्त नुपुर प्रसाद के मुताबिक, प्रदर्शन का आवेदन सिर्फ तीन दिन पहले मिला, जबकि नियमों के अनुसार कम से कम 10 दिन पहले अनुमति मांगनी होती है. पुलिस ने पहले के प्रदर्शनों में नियमों के उल्लंघन का भी हवाला दिया. नई दिल्ली इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है.