दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश से गर्मी से राहत मिली. कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है. हवाओं बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.