दिल्ली-NCR में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से मौसम बदल गया है. पालम में हवा की रफ्तार 92 किमी/घंटा दर्ज की गई. IMD ने कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.