दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस यौन उत्पीड़न और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. मोबाइल चार्जर से गला घोंटने की आशंका है. पूर्व घरेलू कर्मचारी पर शक जताया गया है, सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच जारी है.