दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बीच मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का संपर्क प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़े लोगों से था और उन्हें नारे लिखने के बदले पैसे देने का लालच दिया गया था. जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्रैफिटी मिली थी. पुलिस अब कथित हैंडलर्स और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.