दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस सतर्क हो गई है. भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का अनुरोध किया है. ये द्वार 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से बंद किए जा सकते हैं. हालांकि, डीएमआरसी ने अभी इस पर आधिकारिक फैसला नहीं बताया है. मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है.