रक्षा बंधन के पावन त्योहार से ठीक पहले दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बेहद ही खास और बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली में आज से आधिकारिक तौर पर 'लक्ष्मी योजना' की शुरुआत होने जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद रहेंगी. वह स्वयं इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को सर्टिफिकेट सौंपकर इस कल्याणकारी योजना का शुभारंभ करेंगी