दिल्ली में इस बार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे मौसम में बिजली की खपत में तेजी आई है. पीक पावर डिमांड ने नए रिकॉर्ड 8,231 मेगावाट को छू लिया है. एसएलडीसी के अनुसार इस सीजन में बिजली की कुल खपत 9,000 मेगावाट से ऊपर जाने का अनुमान है.