31 जनवरी को दिल्ली के द्वारका में एक नाबालिग ने लापरवाही करते हुए अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से 23 वर्षीय युवक की जान ले ली. इस मामले में आजतक संवाददाता से बातचीत में आरोपी के पिता का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन मेरे बेटे ने नादानी में गाड़ी की चाबी ली थी.