दिल्ली कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने लग साहब से मुलाकात की है. इस मुलाकात में उन्होंने यूथ कांग्रेस के एक्टिविस्ट्स और प्रेसिडेंटस पर पुलिस द्वारा लगाए गए मामलों की गंभीरता को बताया. पुलिस ने कई मामलों में उन पर बिना वजह केस दर्ज करके उन्हें क्रिमिनल की तरह ट्रीट किया. जबकि सभी जानते हैं कि ये प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस को इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर अनुचित दबाव नहीं डालना चाहिए.