दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में वाहन जब्त करने के बाद पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका और ईंट-डंडों से मारपीट की. घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं. पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है, जबकि मुख्य हमलावर बताए जा रहे सुनील उर्फ पंकज समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.