दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के कथित अपमान को लेकर काफी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायक वेल पर आकर विपक्षी नेता आतिशी और आम आदमी पार्टी से माफी की मांग कर रहे थे। बीजेपी के विधायक विरोध में जमीन पर बैठ गए। सदन में गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जा रहा था, लेकिन विपक्ष ने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की।