देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पलटन बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े तेईस साल की लड़की की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बाजार में दहशत का माहौल बन गया.