हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दुर्लभ मादा बारहसिंगा के शिकार का मामला सामने आया है. शिकारियों से बचते हुए बारहसिंगा ने नदी में छलांग लगा दी, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पशुपालन और वन विभाग की मदद से उसे रेस्क्यू किया. हालांकि, उपचार के दौरान बीती रात इस मादा बारहसिंगा ने दम तोड़ दिया. इस बारहसिंगा के शरीर पर घाव के निशान थे. इस बारहसिंगा को दो माह पहले थाची के आसपास देखा गया था. इस दुर्लभ प्रजाति के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वन मंडल बंजार के डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. अन्य खुलासों के लिए रिपोर्ट का इंतजार है. नन्हे हिरन को देखे जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है.