दिल्ली में एक युवक कमल की मौत ने फिर से प्रणाली की खामियों को उजागर कर दिया है. जल बोर्ड द्वारा बिना बैरिकेडिंग के खोदा गया गड्ढा कमल की जान लेने वाला साबित हुआ. रोजाना अपने काम पर जाने वाला कमल इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.