दिल्ली के मयूर विहार इलाके के स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पार्किंग में एक कार के पास यह शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में की है, जो नोएडा के रहने वाले थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।