समाजवादी पार्टी के नेता मुसलमानों को भ्रामक बातें बताकर गुमराह करते हैं. लाउडस्पीकर पर कहीं कोई मनाही नहीं है. प्रशासन की अनुमति के बाद मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च समेत सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई है. यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कही जा रही है. इस प्रकार की भ्रांतियों से बचना जरूरी है और सही जानकारी लेना आवश्यक है.