देश के चार प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य शहरों में खतरनाक बैक्टीरिया तेजी से फैल रहे हैं. ये बैक्टीरिया एंटीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधी हो गए हैं, जिसे एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस या एएमआर कहा जाता है. एएमआर की समस्या से इलाज करना कठिन होता जा रहा है और यह स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है. इस स्थिति से बचाव के लिए जागरूकता और सही इलाज आवश्यक है ताकि इन खतरनाक संक्रमणों को नियंत्रण में रखा जा सके.