केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. दशहरा पर ऐलान नहीं होने के बाद अब दिवाली से पहले फैसले की उम्मीद जताई जा रही है. रिपोर्ट्स में तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है. हालांकि, सरकार ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी और सरकारी आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा.