साइक्लिंग अब सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि देश में पहली बार फ्रेंचाइज के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है. नवम्बर महीने में अहमदाबाद में पहली बार साइकिल लीग का आयोजन किया जाएगा जिसमें आठ शहरों या क्षेत्रों की टीम हिस्सा लेंगी. यह आयोजन साइक्लिंग के प्रति युवाओं और खेल प्रेमियों के उत्साह को बढ़ावा देगा.