छपरा में साइबर फ्रॉड मामले में 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर नोटिस मिलने के बाद संजीत कुमार टावर पर चढ़ गया. मां और परिवार पांच घंटे तक नीचे खड़े रहे. पुलिस की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.