लेबनान में पिछले नौ दिनों में मौतों का आंकड़ा 390 से ऊपर पहुंच गया है. इस संघर्ष में अब तक 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सबसे गंभीर स्थिति दक्षिणी लेबनान में बनी हुई है, जहां हिजबुल्लाह और इजराइली सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई चल रही है.