देश में ईंधन की कमी के सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब 2012-13 वाली स्थिति नहीं है जब पेट्रोल पंपों पर ताला लगाना पड़ता था. आज भारत के पास काफी क्रूड ऑयल की स्ट्रैटेजिक रिजर्व मौजूद है, जिसकी वजह से पिछले 4-5 वर्षों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है. घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. पाइप गैस और सीएनजी की आपूर्ति भी पूरी तरह से सुनिश्चित है.