अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बाजार में तेजी से हलचल बढ़ी. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर होर्मुज स्ट्रेट सामान्य रूप से खुलता है और तनाव कम होता है, तो दुनिया भर में ईंधन कीमतों पर दबाव घट सकता है.