होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है. सप्लाई बाधित होने और भू-राजनीतिक टकराव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. तेल की कीमतों में तेजी का असर महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी पड़ सकता है, जिससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है.