मालेगाव के नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर के कार्यालय की दीवार पर लगी टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर काफी विवाद हो गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया. उन्होंने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपती शिवाजी महाराज से की, जिस पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया.