लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नए प्रदेश नेतृत्व के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि अजय राय को लेकर अपशब्द कहे जाने के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा किया और हाथों में जूते लेकर विरोध जताया. घटना के बाद अजय राय ने वरिष्ठ नेताओं से शिकायत कर ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्हें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.