तेलंगाना के कामारेड्डी में एक मामूली विवाद ने बड़े सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया. एक व्यक्ति ने स्थानीय शॉपिंग आउटलेट में बज रहे संगीत पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. जल्द ही मामला बढ़कर दो समूहों के बीच भिड़ंत में बदल गया। पत्थरबाज़ी के कारण पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा.