सप्ताह के पहले दिन महंगाई ने फिर झटका दिया है. सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. खास बात ये है कि सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही नहीं बल्कि 5 किलो का छोटू सिलेंडर भी महंगा हो चुका है. हाल में 5 किलो वाले सिलेंडर की कमी देखने को मिली थी जिस वजह से सरकार ने यह व्यवस्था की है कि हर ग्राहक को 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा.