कोलंबिया के पेरिरा में भूकंप के करीब 36 घंटे बाद राहत और बचाव दल ने मलबे से 32 वर्षीय डेनिएला लार्गो को जिंदा बाहर निकाल लिया. महिला एक ढहे होटल के नीचे फंसी थीं. बचाव दल ने करीब 10 घंटे तक खुदाई कर कंक्रीट की कई परतें हटाईं और नीचे से सुरंग बनाई. ऑक्सीजन की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती डेनिएला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है.