बिहार के मोतिहारी जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH रेफर किया गया है. हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया.