कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश करना गुनाह है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शांति व्यवस्था से जुड़ी शर्तों का दोबारा उल्लंघन किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. वहीं, अजिंक्य शिंदे को पांच हजार रुपये का शांति बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया.