सीएम योगी ने प्रयागराज में महाकुंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में भेदभाव और बटवारे के आरोप लगाने वालों को प्रयागराज के महाकुंभ में जाकर समरसता का अनुभव करना चाहिए. यहां 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक साथ संगम पर डुबकी लगाते हैं. इस आयोजन में कोई बड़ा या छोटा, बुजुर्ग या जवान नहीं होता.