जिस सुपरस्टार को लोग सिर्फ फिल्मों का हीरो समझते थे... आज वही मुख्यमंत्री बनकर ऐसे फैसले ले रहा है, जिनसे तमिलनाडु की राजनीति का पूरा खेल बदल गया है. लेकिन अब विजय सरकार एक ऐसे फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. तमिलनाडु की विजय सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें राज्य में गाय और बछड़ों के वध पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी.