उत्तराखंड के रुड़की में शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा शुरू हुआ जो पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया. इस हिंसक घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए. लोग छतों से ईंट पत्थर फेंकते हुए दिखाई दिए और इस कारण तनाव बढ़ गया. पुलिस लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है.