नीट पेपर लीक मामले को लेकर चले आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपनी अगली रणनीति तैयार करने में जुटी है. 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में संगठन की कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है. बैठक में आगे के अभियानों, युवाओं से जुड़े मुद्दों और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जा सकती है.