बिहार में तेजस्वी यादव की जनसभा में हुए गालीकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने तेजस्वी को पत्र लिखकर उनकी मां को गाली देने के मामले में आरजेडी कार्यकर्ताओं पर जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है.