चीन में बना दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर, अब मिनटों में पहाड़ की चढ़ाई होगी आसान. चीन ने एक बार फिर अपनी इंजीनियरिंग क्षमता से दुनिया को चौंका दिया है. वुशान गॉडेस एस्केलेटर को दुनिया का सबसे लंबा आउटडोर एस्केलेटर माना जा रहा है, जो वुशान काउंटी में बनाया गया है. करीब 905 मीटर लंबा और 242 मीटर ऊंचा है, जो लगभग 80 मंजिला इमारत के बराबर माना जा रहा है