महाराष्ट्र के जलगाँव से एक ऐसी घटना सामने आई है जो हर परिवार के लिए सावधानी का संदेश है. तीन साल के छोटे बच्चे ने बर्तन को अपने सर पर टोपी की तरह पहनने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका सिर बर्तन में फंस गया. बच्चे को इस मुश्किल स्थिति से निकालने के लिए डॉक्टरों की निगरानी में कटर की मदद ली गई और बर्तन को काटकर बच्चे का सिर सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया.