नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने वहां के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस प्राकृतिक आपदा की वजह से कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए हैं और मासूम बच्चों का भविष्य संकट में पड़ गया है. इस कठिन समय में एक छोटे बच्चे ने मानवता और संवेदनशीलता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. इस प्यारे बच्चे ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए काफी समय से अपनी गुल्लक में पैसे बचाकर रखे थे.