छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से करीब 30 लाख रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टॉवर के पास पड़े कचरे में जलती सिगरेट या बीड़ी फेंक दी, जिससे आग लग गई और धीरे धीरे लपटें टॉवर तक पहुंच गईं. आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई और टॉवर से धुआं उठने लगा.