चंद्रपुर जिले के भद्रावती से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने नौकरी और ग्रेच्युटी के पैसे पाने के लालच में अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. इस पूरी साजिश में उसकी सहेली ने अहम भूमिका निभाई, जिसने न सिर्फ आइडिया दिया बल्कि पूरी योजना तैयार करने में भी मदद की.