चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में खुलेआम शराब प्रमोशन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया.