उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में इस बार एक अनोखे मौनी संत लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. उन्हें श्रद्धालु चाय वाले बाबा के नाम से जानते हैं. पयाहारी मौनी महाराज पिछले करीब 42 साल से मौन व्रत में हैं और एक शब्द भी नहीं बोलते. खास बात यह है कि उन्होंने अन्न और पानी का त्याग कर रखा है और उनका पूरा दिन सिर्फ चाय पर चलता है. शिक्षक परिवार से जुड़े बाबा ने बीएससी तक पढ़ाई की है, लेकिन संन्यास लेकर अध्यात्म का मार्ग अपनाया.