सेंट्रल रेलवे ने बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा के खिलाफ जांच अभियान तेज किया है. अप्रैल से अगस्त के बीच करीब 18 लाख मामलों में कार्रवाई कर 140.8 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया. पिछले साल की तुलना में वसूली में करीब 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई. मुंबई मंडल सबसे आगे रहा, जहां 8.8 लाख मामलों से 58.5 करोड़ रुपये जुटाए गए. बिना टिकट यात्रा का न्यूनतम जुर्माना भी 250 से बढ़कर 500 रुपये हुआ है.