ईरान पर हमले के बाद सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में बताया कि ईरान के खिलाफ पावरफुल स्ट्राइक की एक पूरी श्रृंखला की गई है. उन्होंने कहा कि ईरान को उस हमले की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी जिसमें उसने मासूम निर्दोष नागरिकों और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया था. ये हमले अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के अंदर किए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.