धार जिले के ग्राम टक में जब सीमेंट कंपनी के कर्मचारी चुना पत्थर की सैंपलिंग के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी फैल गई. सूचना मिलने पर आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत किया गया.